Vishwa Hindi Diwas 2022 : विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है

विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता उत्पन्न करना और हिंदी को अंतराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है।



"हम सबका अभिमान है हिंदी,

भारत मां की शान है हिंदी "।

प्रस्तावना 

भारत की संविधान में देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी को अनुच्छेद 343 के तहत देश की आधिकारिक भाषा के रूप में 1949 में अपनाया। विश्व की प्राचीन समृद्ध और सरल भाषा होने के साथ-साथ हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा भी है । प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाने वाला हिंदी दिवस भारतीय संस्कृति को संजोने और हिंदी भाषा को सम्मान देने का एक तरीका है ।

कब और क्यों मनाया जाता है 

हर साल पूरे भारत में 14 सितंबर का दिन हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1918 में गांधी जी ने हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था और 14 सितंबर 1949 के दिन संविधान सभा ने एकमत से यह निर्णय लिया कि हिंदी भारत की राजभाषा होगी।

हिंदी दिवस मनाने का कारण

आजकल के समय में अंग्रेजी थी और बहुत लोग झुक रहे हैं क्योंकि अंग्रेजी का प्रयोग दुनिया भर में किया जाता है जबकि हिंदी को लोग बोलते जा रहे हैं तो हिंदी दिवस मनाने का प्रमुख कारण यह है कि हिंदी भाषा की संस्कृति को बढ़ावा देना और हिंदी भाषा को फैलाना है। हिंदी हमारी राजभाषा है और राष्ट्रभाषा किसी भी देश की पहचान और गौरव होती है।

हिंदी दिवस का महत्व 

हिंदी दिवस हमें हमारी असली पहचान की याद दिलाता है और देश के लोगों को एकजुट करता है। हिंदी दिवस एक ऐसा दिन है जो हमें देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित करता है हिंदी दिवस हर साल हिंदी के महत्व पर जोर देने और हर पीढ़ी के बीच इस को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।हमारी भाषा हमारे देश की संस्कृति और संस्कार का प्रतिबिंब है।

हिंदी दिवस का वर्णन 

हिंदी दिवस को स्कूलों ,कॉलेजों और कार्यालयों में मनाया जाता है। हिंदी दिवस का उत्सव राष्ट्रीय स्तर पर भी मनाया जाता है। जिसमें देश के राष्ट्रपति उन लोगों को पुरस्कार देते हैं जिन्होंने हिंदी भाषा से संबंधित किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की है।

शिक्षक भी हिंदी भाषा पर जोर देने के लिए भाषण देते हैं  बहुत से स्कूलों में हिंदी निबंध प्रतियोगिताएं भी होती हैं ।इस दिन महिलाएं साड़ियां और पुरुष कुर्ता पजामा पहनते हैं जो भारतीय परिधान की पहचान है।

निष्कर्ष 

आजकल विदेशी भाषाओं पर तो बहुत ध्यान दिया जाता है। लेकिन हिंदी की तरफ कोई खास ध्यान नहीं दिया जाता है लेकिन हमें हिंदी को नहीं भूलना चाहिए हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है।

हमें हमारी राष्ट्रीय भाषा का सम्मान करना चाहिए क्योंकि हिंदी हमारी संस्कृति और सभ्यता को बताती है। हिंदी दिवस मनाने का अर्थ ही है गुम हो रही हिंदी को बचाने का प्रयास करना।

FAQ Frenquali Asked Questions 

1. संविधान सभा में कब हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था ?

Ans - 14 सितंबर 1949।

2. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans - 14 सितंबर ।

3. विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans - 10 जनवरी।

4. विश्व हिंदी सम्मेलन पहली बार कब आयोजित हुआ था ?

Ans - 10 जनवरी 1975।

5. विश्व हिंदी सम्मेलन पहली बार कहां आयोजित हुआ था ?

Ans - नागपुर।

Admin

Hi Guys i'm Santosh Vishwakarma ! This is one of the best blog for free Tips and Tricks tutorials about "Shiv Bhajans" which can be very very helpful for your daily life.

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post